Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

वर्ली में ठाकरे परिवार के बीच होगी चुनावी जंग, आदित्य को चुनौती देंगे अमित!

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र व वर्ली विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे को इस बार विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे इस बार भतीजे आदित्य के खिलाफ मजबूती से ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। आदित्य के वर्ली ए+ कॉन्सेप्ट को चुनौती देने के लिए राज ने वर्ली विजन जारी कर दिया है। इसी के साथ ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि इस बार वर्ली में ठाकरे बनाम ठाकरे मुकाबला देखने को मिल सकता है। यानी उद्धव के पुत्र आदित्य के राज के पुत्र अमित मैदान में उतर सकते हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर अमित ने कहा कि वर्ली का विषय हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला था लेकिन इसकी जानकारी मीडिया तक कैसे पहुंचा, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। लेकिन मैं किसी भी जगह और किसी के भी खिलाफ अखाड़े मैदान में उतरने को तैयार हूं। मेरी पार्टी जहां से भी लड़ने के लिए कहेगी और जिसके खिलाफ भी लड़ने के लिए कहेगी, मैं लड़ने के लिए तैयार हूं। जहां भी पार्टी को मेरी जरूरत होगी मैं वहां से विधानसभा लड़ने के लिए तैयार हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top